मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के पासवान मोहल्ला की स्थिति पिछले कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। मुख्यालय से सटे होने के बावजूद इस इलाके में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोग अधूरे सड़क निर्माण, नियमित साफ-सफाई की कमी, पेयजल पाइपलाइन की खराब स्थिति, अधूरे नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण नहीं होने जैसी कई समस्याओं से वर्षों से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों का जीवन काफी प्रभावित हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की नजर अब तक इस ओर नहीं गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पासवान मोहल्ला को नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इसके बाद भी मोहल्ले की स्थिति में...