लखनऊ, अक्टूबर 7 -- -लोजपा आर पहले ही 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है -लोजपा आर की दलील है कि उत्तर प्रदेश में अभी हम एनडीए का हिस्सा नहीं लखनऊ। विशेष संवाददाता प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। पार्टी के मुखिया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के यूपी में लगातार दौरे हो रहे हैं। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लोजपा के सभी छोटे बड़े नेता लखनऊ में जुटेंगे। पुण्यतिथि के बहाने पार्टी अपनी स्थिति का आकलन तो करेगी ही साथ ही दूसरों को शक्ति का अहसान करा पासी समाज को लुभाने की भी कोशिश करेगी。

जयंती भी लखनऊ में अब पुण्यतिथि भी इससे पहले 5 जुलाई को पार्टी संस्थापक राम विलास पासवान की जयंती भी लखनऊ में आयोजित की गई थी। इस दौरान जु...