पासवर्ड आईडी मिलने के साथ शुरू हुआ काम
भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर। पिछले कई दिनों से डीटीओ को पासवर्ड और आईडी नहीं मिलने से डीएल और आरसी का बाधित काम शुक्रवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को आठ सौ अधिक लंबित आरसी को निर्गत किया गया। वहीं एक हजार से अधिक डीएल की स्क्रूटनी की गई। इस मामले को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पासवर्ड और आईडी मिलने के बाद लंबित काम को युद्धस्तर पर निपटाने का काम शुरू कर दिया गया है। कई दिनों के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग का पोर्टल बना मुसीबत, कई दिन से सिस्टम फेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.