गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड देने से इनकार करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर घेरकर युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। कैंट थाना पुलिस ने दो नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी शिवम पांडेय शहर के जगन्नाथपुर इलाके में किराए पर रहता है। पीड़ित के मुताबिक, पिछले वर्ष उसकी मुलाकात बिछिया निवासी पीयूष और रितिक जायसवाल से हुई थी। आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों उसे रुपये का लालच देकर बैंक खाते की डिटेल, पासबुक और एटीएम कार्ड मांगने लगे। मना करने पर उसे धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार, चार अप्रैल की रात वह लखनऊ जाने के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.