मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में आवेदनों के समय पर निष्पादन के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए प्रवर डाक अधीक्षक एन महतो ने प्रवर डाकपाल पंकज सिंह को आवश्यक निर्देश दिया है। काउंटरों के साथ प्रतिनियुक्त कर्मियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। 'हिन्दुस्तान' ने 14 दिसंबर को 'पासपोर्ट केंद्र में कर्मियों की कमी, लौट रहे आवेदक' शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का डाक विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। पीएमजी के निर्देश पर प्रवर डाक अधीक्षक व प्रवर डाकपाल ने गुरुवार को प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र की जांच की। इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्ति कर्मियों और आवेदकों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कर्मियों ने बताया कि वर्तमान में 110 आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.