चम्पावत, मार्च 18 -- चम्पावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सीएम धामी ने विदेश मंत्री को पत्र भेजा है। बीते दिन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने सीएम धामी से पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की मांग की थी। विदेश मंत्री को लिख पत्र में कहा गया है कि टनकपुर नेपाल सीमा से सटा क्षेत्र है। वर्तमान में चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रपुर के लोगो को पासपोर्ट संबंधी सेवा के लिए दून और हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ती है। सीएम धामी ने विदेश मंत्री से टनकपुर में केंद्र खोलने का अनुरोध किया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.