रांची, जुलाई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। पासपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से गुरुवार को 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस पर जैप वन के शौर्य सभागार में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि आज के समय में पासपोर्ट केवल विदेश यात्रा का दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी पहचान का एक महत्वपूर्ण प्रमाण भी है। साइबर सुरक्षा के इस दौर में पुलिस सत्यापन और पासपोर्ट जारी करने की पूरी प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। पासपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद अहम है। विशिष्ट अतिथि चीफ पोस्ट मास्टर जेनरल संजीव रंजन बोले, भारत पोस्ट और ईएमईए के बीच स्थापित सहयोग ने देश के हर नागरिक के लिए पासपोर्ट सेवाओं की पहुंच को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया है। उन्होंने अनुरोध किया कि कर्मचारियों के लिए समय-समय पर पुनर्प...