नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट बनवाने के लिए बढ़ती प्रतीक्षा सूची को कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को दो पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू की गई। पहले यह व्यवस्था केवल एक दिन के लिए की गई थी, लेकिन अब इस व्यवस्था को पूरे हफ्ते तक जारी रखा जाएगा। प्रधान डाकघर के हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र को दूसरी जगह संचालित किया जा रहा है। जब तक संचालन का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक पासपोर्ट से जूड़ी सभी सेवाएं मोबाइल वैन के माध्यम से ही दी जाएंगी। इनसे रोज 100 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदनों का कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: दो पासपोर्ट मोबाइल वैन लगाई जाएंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...