हापुड़, जनवरी 21 -- जनपद के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद और दूर केंद्रों पर जाकर चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। बुधवार को बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर पर पासपोर्ट मोबाइल वैन का शुभारंभ हुआ। जिसमें पोसपोर्ट बनवाने के लिए 40 लोगों ने आवेदन किया। डाक निरीक्षक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इस पहल को साकार करने में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप और गाजियाबाद डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक विशाल पाठक का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट मोबाइल वैन 23 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान जनपद के लोग अपने पासपोर्ट आवेदन से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रक्रिया और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं स्थानीय स्तर पर ही पूरी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का निरंतर प्रयास है कि सरकारी सेवाएं आम जनता के पास पहुंचे। पासपोर्ट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.