पासपोर्ट में सरनेम नहीं तो टूट सकता है उमरा-हज का सपना
बागपत, जून 15 -- बागपत। हज-2027 की तैयारी करने वाले लोगों के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि पासपोर्ट में सरनेम (लास्ट नेम) दर्ज न होने पर हज आवेदन और वीजा प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है, इसलिए इच्छुक यात्री अभी से अपने दस्तावेजों की जांच कर लें। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी लोगों के पास मशीन रीडेबल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलास तिवारी ने बताया कि कई बार पासपोर्ट में सरनेम या लास्ट नेम दर्ज न होने के कारण वीजा और यात्रा संबंधी औपचारिकताओं में तकनीकी दिक्कतें सामने आती हैं।ऐसे यह भी पढ़ें- हज पर जाने की इच्छा है तो ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.