बलरामपुर, मार्च 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। पासपोर्ट बनवाने में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज व आपराधिक षडयंत्र करने वाला वांछित शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब ढाई माह तक प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामलीला मैदानवार्ड नंबर-12 पुरानी बाजार कस्बा निवासी नूरूल हसन बब्लू उर्फ नूरूल हसन इद्रीसी के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पुलिस ने 11 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज की। पचपेड़वा थाने के दरोगा अमित चौरसिया ने आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज व आपराधिक षडयंत्र के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ सबूत मिले, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी विकास के निर्देश पर सीओ तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार ने वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.