नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे लोगों के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर है। दिल्ली में पासपोर्ट बनवाना अब और आसान हो गया है। पासपोर्ट विभाग ने तीन प्रमुख पासपोर्ट केंद्र डिफेंस कॉलोनी, शालीमार बाग और झंडेवालान पर पासपोर्ट आवेदन के लिए ऑनलाइन स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है। इसके चलते अब ऑनलाइन स्लॉट पाने के लिए आवेदकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने डिफेंस कॉलोनी कार्यालय पर भी सामान्य आवेदन के 200 स्लॉट जारी करने की नई शुरूआत की है। इससे पूर्व यहां ये सुविधा नहीं थी और सिर्फ तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन किए जा सकते थे। पासपोर्ट विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग के इस फैसले से न सिर्फ अपॉइंटमेंट की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि आवेदकों को लंबी प्रतीक्ष...