सीवान, अगस्त 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में पासपोर्ट सत्यापन कार्य से जुड़े पुलिसकर्मियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान बताया गया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पासपोर्ट आवेदन व सत्यापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम व त्वरित बनाना है, ताकि आमलोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- Siwan News पंचायत स्तर पर विकास लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, कर्मियों के क्षमता विकास पर जोरप्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षण सत्र में पुलिसकर्मियों को एम पासपोर्ट पुलिस एप के सही व प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के पूछे गए प्रश्नों व व्यावहारिक चुन...