पासपोर्ट-नागरिकता विवाद में कूदे शशि थरूर, सरकार को घेरा; दे डाला आधार कार्ड वाला सुझाव
नई दिल्ली, जून 26 -- विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से पासपोर्ट को लेकर दिए गए हालिया स्पष्टीकरण के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। दरअसल, सरकार ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि भारतीय पासपोर्ट मुख्य रूप से एक 'यात्रा दस्तावेज' है और यह नागरिकता का पक्का सुबूत नहीं है। अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार के इस रुख पर सवाल खड़े किए हैं। थरूर ने इसे 'बेतुका कानूनी विरोधाभास' करार देते हुए पासपोर्ट और आधार कार्ड को नागरिकता का ठोस प्रमाण बनाने के लिए सरकार को एक अहम फॉर्मूला भी सुझाया है।क्या है पूरा मामला और थरूर ने क्या तर्क दिए? शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक विस्तृत पोस्ट में शशि थरूर ने कहा कि 'पासपोर्ट सेवा दिवस' पर आए विदेश मंत्रालय के बयान ने जनता के बीच भारी असमंजस और राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। भले ही सरकार इस मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.