नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo अपनी कीमत और कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से काफी चर्चा में है। खबर तो यह भी है कि ऐप्पल इसके सेकंड जेनरेशन मॉडल की भी टेस्टिंग कर रहा है। अब लग रहा है कि सैमसंग, ऐप्पल को टक्कर देने के लिए कॉम्पैक्ट साइज वाले फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि, सैमसंग अगले साल अपनी फोल्डेबल फोन लाइनअप का विस्तार करने की योजना बना रहा है, जिसमें गैलेक्सी Z फोल्ड 9 का एक नया 'प्लस' (Plus) या 'FE' वेरिएंट आ सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने नेक्स्ट जेनरेशन बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के दो वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिनमें स्क्रीन साइज और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अलग-अलग ऑप्शन हो सकते हैं। हालांकि, उम्मीद है कि सैमसंग इनमें से केवल एक ही मॉडल को बाजार में उतारेगा।सैमसंग ने शुरू की टेस्टि...