पलवल, मार्च 3 -- पलवल जिले के लोगों के लिए एक गुड न्यूज है। अब विदेश जाने की चाहत रखने वालों को पासपोर्ट बनवाने या पुराने का नवीनीकरण कराने के लिए उन्हें दूर नहीं जाना होगा। जिला सचिवालय से एक पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शुरू की गई है जो 17 मार्च तक जिले के विभिन्न इलाकों में रहकर सेवाएं देगी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि यह वैन रोजाना सुबह 9.00 से दोपहर 2.30 बजे तक उपलब्ध रहेगी जहां हर दिन 50 आवेदनों का लक्ष्य रखा गया है।मोहल्ला, सेक्टर, गांव, कॉलोनियों में मिलेगी सुविधा अब पासपोर्ट बनवाने, पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण करवाने सहित अनेक सुविधा मोहल्ला, सेक्टर, गांव, कॉलोनी में आकर दी जाएंगी। पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन का शुभारंभ सोमवार को जिला सचिवालय पलवल से किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने इसको हरी झंडी दिखाई। यह वैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.