लखनऊ, जुलाई 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एक अगस्त को विशेष पासपोर्ट सेवा अभियान का आयोजन करने जा रहा है। लंबित आवेदन का निपटरा करने और आवेदकों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

विशेष जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि रीजनल पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ के अंतर्गत आने वाले चार पासपोर्ट सेवा केंद्र और और 33 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र उस दिन अवकाश के बावजूद खुले रहेंगे। इन केंद्रों पर अतिरिक्त अप्वाइंटमेंट स्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक आवेदक passportindia.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय पर सभी मूल दस्तावेजों और प्रतियों के साथ संबंधित केंद्र पर पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

शिकायतों के लिए...