मेरठ, अप्रैल 21 -- मेरठ पासपोर्ट आवेदकों की लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद द्वारा 23 अप्रैल को "पासपोर्ट लोक अदालत" का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पासपोर्ट से सम्बंधित लंबित फाइलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।लोक अदालत 23 अप्रैल को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद, हापुड़ चुंगी कमला नेहरू नगर, गाजियाबाद के कक्ष संख्या 320 में आयोजित की जाएगी। इस अदालत में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनी जाएंगी एवं निस्तारण किया जाएगा।क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया गया कि विदेश मंत्रालय,श भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद इस विशेष पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन कर रहा है। समय की सीमित उपलब्धता के क...