पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी, जांच में सब ठीक निकला
कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीटी रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय को दोपहर दो बजे तक उड़ा दिया जाएगा। बुधवार सुबह ऐसी मेल अधिकारियों ने देखी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन अधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला। फिलहाल पुलिस इसे शरारत मान रही है। हालांकि पासपोर्ट अधिकारियों से मेल की जानकारी मांगी गई है। पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने बुधवार सुबह 11:30 बजे पुलिस को सूचना दी। बताया कि ऑफिस साइट पर एक मेल आयी है। इसमें लिखा है कि दोपहर दो बजे तक कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। बचा सकते हो तो खुद को बचा लो। पासपोर्ट अधिकारियों की इस सूचना पर आलाधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था विपिन ताडा ने बताया कि धमकी की सूचना सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.