पासपोर्ट आवेदन का फोन कॉल नहीं लगने पर पता रद्द कर रही पुलिस
जमशेदपुर, जून 26 -- शहर में पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। कई थानों में पुलिस आवेदकों के घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के बजाय केवल मोबाइल पर संपर्क कर जांच पूरी करने का प्रयास कर रही है। फोन रिसीव नहीं होने पर संबंधित आवेदक के पते पर नहीं रहने की रिपोर्ट भेजी जा रही है, जिससे उनके पासपोर्ट आवेदन प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक शिकायत आजादनगर थाना क्षेत्र से सामने आई है। लोगों का आरोप है कि कई मामलों में पुलिसकर्मी घर तक पहुंचे बिना ही फोन कॉल के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसके कारण आवेदकों को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची तक जाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- इंफो::अमेरिका सहित एक दर्जन से अधिक देशों में पासपोर्ट नागरिकता का सबूत जानकारी के अनुसार, हर सप्ताह औसतन दस ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.