नोएडा, मई 23 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-19 स्थित डाकघर में पासपोर्ट सेवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग में रोजाना नए पासपोर्ट, रिन्यूअल और वेरिफिकेशन मिलाकर 100 से 110 आवेदन किए जा रहे हैं। पहले यह संख्या प्रतिदिन 60 से 70 की थी। डाकघर के हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से दो पासपोर्ट काउंटरों पर पासपोर्ट सेवाएं दी जा रही हैं। इससे लोगों को आवेदन प्रक्रिया में आसानी हो रही है और लंबी प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। विभाग के अनुसार पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 से 20 दिनों के भीतर पासपोर्ट आवेदकों के घर पहुंच रहा है। डाकघर में पासपोर्ट सेवा मिलने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...