बागपत, मार्च 25 -- बड़ौत। नगर के नेहरू रोड स्थित 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में विधान का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु की अर्चना की। बुधवार को रिशु जैन, शिखा जैन परिवार द्वारा विधान का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले मंदिर के मूल नायक भगवान 1008 पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। विधान के सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य रिशु जैन को प्राप्त हुआ। वहीं कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य विपिन जैन को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य नेमचंद जैन ने धर्मसभा में भगवान पार्श्वनाथ के जीवन वृत्तों के विषय में बताया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष बीरसैन जैन, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार जैन, मंत्री पारस जैन, प्रबंधक अमित जैन विक्की, अजय जैन, विकास जैन सहाय, विनय जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...