अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में पाशा टाइगर ने दिल्ली की इनाम इलेवन को 67 रन से हरा दिया। मैच में एके राजपूत को प्लेयर ऑफ-द-मैच, रजन को बेस्ट बॉलर व नूर मोहम्मद को बेस्ट बेट्समैन चुना गया। शुक्रवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाशा टाइगर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 201 रनों का स्कोर बनाया। ओपनर शानदार हुसैन और रिजवान पाशा ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। शानदार हुसैन ने 29 गेंदों में सात चौकों की मदद से 39 तो वहीं रिजवान पाशा ने 36 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में कप्तान एके राजपूत ने 26 गेंदों में 29 रन बनाकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। अंतिम ओवरों में शमशाद ने 17 गेंदों पर 25 और नवीन भाटी ने 11 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर स्कोर 200 पार लगा दिया। इस स्को...