बिहारशरीफ, मई 12 -- मरीज की मौत के बाद लगाया लापरवाही का आरोप बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पावापुरी मेडिकल कॉलेज में सोमवार की शाम मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के खरजम्मा मोहल्ले में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया था। इलाज के दौरान ही केवटी थाना क्षेत्र के बभनीमा गांव निवासी सोनू पासवान की मौत हो गयी। इसके बाद परिजन लापरवाही का आरोप लगाने लगे। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत, हंगामा परिजनों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में देरी होने पर भी नाराजगी जतायी। (बिहारशरीफ से अमित ...