बिहारशरीफ, मार्च 15 -- पावापुरी में 20 से 31 मार्च तक होगा मौन साधना शिविर 16 मार्च को जलमंदिर से गांव मंदिर तक निकलेगा भव्य स्वागत जुलूस पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा और धर्ममय वातावरण से सराबोर होने जा रहा है। जैन श्वेतांबर मंदिर में 20 से 31 मार्च तक मौन साधना शिविर का भव्य आयोजन होगा। यह शिविर परम पूज्य जगमयुगप्रधान खरतरगच्छाधिपति पूज्यश्री जिनचन्द्र सूरिश्वरजी महाराज साहब एवं साध्वीगण की पावन नेतृत्व में संपन्न होगा। इस आयोजन से पहले 16 मार्च सोमवार को प्रातः सात बजे पूज्यश्री के पावापुरी में संघ प्रवेश के उपलक्ष्य में जलमंदिर से गांव मंदिर तक भव्य जुलूस निकाला जाएगा। गाजे-बाजे, जयकारों और श्रद्धाभाव के साथ निकलने वाले इस जुलूस में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी होगी। जैन श्वेतांबर मंदिर के प्...