पावापुरी में होगा धार्मिक प्रतिष्ठान कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन
बिहारशरीफ, मई 12 -- पावापुरी, निज संवाददाता। झारखंड-बिहार धार्मिक प्रतिष्ठान कर्मचारी महासंघ की बैठक पावापुरी जैन श्वेतांबर मंदिर परिसर में मंगलवार को हुई। बैठक में कर्मचारियों के हितों, उनके अधिकारों तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 मई को पावापुरी में महासंघ का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की सफलता को लेकर एक समिति का गठन भी किया गया। रामविलास सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उमराव प्रसाद निर्मल, पूरन महतो, कन्हाई पंडित, सुरेश प्रसाद सिंह एवं बाल्मिकी सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों का हित संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा को लेकर महासंघ लगातार कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.