बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- पावापुरी में सुबह छाया घना कोहरा, एनएच-20 पर रेंगती रहीं गाड़ियां अगले दो दिनों तक यही स्थिति रहने की संभावना पावापुरी, निज संवाददाता। बाजार व पावापुरी के आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के 10 बजे तक दृश्यता बेहद कम रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग-20 (एनएच-20) पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और गाड़ियां रेंगती रहीं। कोहरे के कारण खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ते दिखे। कई स्थानों पर दृश्यता 10 से 20 मीटर तक सीमित रहने से सड़क पर खतरे की स्थिति बनी रही। रौशन कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार व अन्य ने बताया कि पावापुरी, गिरियक और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.