बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- पावापुरी, निज संवाददाता। स्थानीय निजी स्कूल में रविवार को सीबीएसई की प्रशिक्षण इकाई ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में 'प्रमोटिंग मेंटल हेल्थ एंड वेल वीईंग अमंग स्टूडेंटस' विषय पर जानकारी दी गयी। इसमें छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास पर विशेष चर्चा की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर प्राचार्य डॉ. कौशल किशोर कौशिक, रिसोर्स पर्सन पवन कुमार वर्मा, कुंदन पाठक एवं डॉ. सुधीर कुमार ने किया। चेयरपर्सन साध्वी श्री डॉ. संप्रज्ञा जी ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण मिले। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों के व्यवहार, भावनाओं और मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों को समझते हुए उन्हें सही दिशा प्रदान करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.