बिहारशरीफ, नवम्बर 22 -- पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी में शनिवार को समाजसेवी दिनेश सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। पंकज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद की। उनके कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं। कार्यक्रम में गरीबों को भोजन कराया गया। साथ ही 500 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर कामता सिंह, पंकज सिन्हा, डॉ. शशिकांत सिन्हा, सूरज सिन्हा, सौरभ सिन्हा, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.