बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- फोटो : पावापुरी शराब-पावापुरी ओपी में जब्त शराब के साथ पुलिस अधिकारी। पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी क्षेत्र के एनएच 20, बिहारशरीफ-नवादा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान झारखंड से आ रही एक कार की तलाशी ली गयी। ओपी प्रभारी ने बताया कि कार से विभिन्न ब्रांड की करीब 134 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी। इस दौरान कार में बैठे दो महिला व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...