बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- पावापुरी बाजार में रोजाना लग रहा जाम, लोग परेशान एंबुलेंस और पर्यटकों को भी नहीं मिल रहा रास्ता, समय हो रहा बर्बाद सड़क पर अतिक्रमण और वाहन पार्किंग बनी सबी बड़ी समस्या फोटो : पावापुरी बाजार जाम : पावापुरी बाजार में मंगलवार को जाम में फंसी गाड़ियां। पावापुरी, निज संवाददाता। बाजार में इन दिनों रोजाना जाम लग रहा है। इससे आम लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और मरीजों को भी काफी परेशानी हो रही है। हालात यह है कि बाजार से गुजरना लोगों के लिए चुनौती बनी हुई है। खासकर पावापुरी मेडिकल कॉलेज जाने वाले एंबुलेंस भी इसमें फंस रहे हैं। इससे समय की काफी बर्बादी हो रही है। सड़क पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, ठेले-खोमचे और ट्रैफिक व्यवस्था की कमी के कारण दिनभर लोग जाम से जुझते रहते हैं। सुबह से शाम तक बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.