बिहारशरीफ, मई 30 -- नहीं दिख रहे अप्रवासी पक्षी, किया पलायन भीषण गर्मी और जलस्तर में उतार-चढ़ाव का असर फोटो : पावापुरी कमल-पावापुरी जल मंदिर तालाब में काफी कम संख्या में खिले हैं कमल के फूल। पावापुरी, निज संवाददाता।

पद्म सरोवर का सौंदर्य विश्व प्रसिद्ध पावापुरी का ऐतिहासिक पद्म सरोवर इस वर्ष अपने प्राकृतिक सौंदर्य को लेकर फीका नजर आ रहा है। हर साल बड़ी संख्या में खिलने वाले कमल इस बार काफी कम दिखाई दे रहे हैं। भीषण गर्मी, लगातार बढ़ते तापमान और तालाब के बदलते पर्यावरणीय संतुलन का असर अब यहां की जैव विविधता पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कमल की संख्या घटने के साथ-साथ यहां आने वाले विदेशी पक्षियों ने भी अपना ठिकाना बदल लिया है।

स्थानीय लोगों की राय स्थानीय उपेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह, जयनंदन शर्मा आदि का कहना है कि पहले गर्मी के इस मौसम में प...