पावर हाउस लिंक रोड की हालत जर्जर
बेगुसराय, जून 9 -- बछवाड़ा। प्रखंड कार्यालय से विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय बछवाड़ा होते हुए रानी समसा सड़क को जोड़ने वाली लिंक रोड की हालत पिछले करीब 10 वर्षों से जर्जर बनी हुई है। करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह खाइयों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क से गुजरने के दौरान राहगीरों को अक्सर दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण संतोष राय, अमित कुमार, संजीत राय आदि ने बताया कि यह सड़क मंसूरचक व बछवाड़ा प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय, बछवाड़ा बाजार, प्रखंड कार्यालय व एनएच-28 तक जाने- आने का एकमात्र लिंक रोड है। यह भी पढ़ें- पावर हाउस लिंक रोड की हालत जर्जर सड़क की जर्जरता के कारण इस होकर गुजरने वाली स्कूल बस व अन्य वाहनों के पलटने का खतरा मंडरा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.