हरदोई, मई 22 -- बेनीगंज। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पावर हाउस के अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि करीबनगर मडिया गांव निवासी अमित तिवारी रात करीब 10:30 बजे पावर हाउस में अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ आए। नारा लगाते हुए कंट्रोल रूम में घुस गए। इससे वहां मौजूद लोग भयभीत हो गए। उक्त लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली। काफी देर तक आतंक मचाते रहे। क्षेत्र की सारी बिजली व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए आपूर्ति को बंद कर दिया। हंगामे के कारण साइडों पर कार्य कर रहे लाइनमैन भी कार्य छोड़कर भाग गए। इससे रात को क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से बाधित हो गई। अवर अभियंता का कहना है कि ऐसे में सरकारी कार्य में अगर बाधा उत्पन्न होती रहेगी तो बिजली व्यवस्था सुचारू चलाना मुश्किल है। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया जांच की जा रही है। ...