लखीमपुरखीरी, मई 30 -- मोहम्मदी। रेहरिया चौकी क्षेत्र के किसानों को 24 घंटे से अधिक समय से विद्युत आपूर्ति न मिलने पर उनका धैर्य टूट गया। उन्होंने बड़ी संख्या में मझिगवां विद्युत सब स्टेशन इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। भनक लगते ही मौके पर चौकी इंचार्ज हिमांशु आनंद सिंह ने पहुंचकर किसानों को समझाकर पावर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। मझिगवां विद्युत सर्विस स्टेशन के क्षेत्र में पड़ने वाले गांव के किसानों को 24 घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से आक्रोशित हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में संगठित होकर पावर हाउस पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- किसानों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन किसानों ने बिना रोस्टिंग विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई...