पावर सेक्टर की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज
मेरठ, अक्टूबर 6 -- मेरठ। 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की मेजबानी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) कर रहा है। मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हुआ।पीवीवीएनएल के निदेशक आशु कालिया ने कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान अर्जुन अवार्डी एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर अलका तोमर भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में पावर सेक्टर की विभिन्न परियोजनाओं और डिस्कॉम से जुड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के बीच विभिन्न भार वर्गों में कुश्ती के मुकाबले कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Meerut News: पावर सेक्टर : हरदुआगंज और पूर्वांचल ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.