पावर सब-स्टेशन से लाखों के उपकरण चोरी
रांची, मई 27 -- रातू, प्रतिनिधि। फुटकल टोली स्थित 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र में सोमवार रात करीब 11 बजे 10-12 अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को कंट्रोल रूम में बंद कर दिया और पीएसएस उपकरण, तार, चैनल समेत अन्य सामान ऑटो में लादकर फरार हो गए। घटना में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को करीब एक लाख रुपये की राजस्व क्षति हुई है। इस संबंध में रातू थाने में केस दर्ज किया गया है।
घटना का विवरण कनीय विद्युत अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि 25 मई की रात करीब 11 बजे गार्ड प्रमोद मिश्रा कंट्रोल रूम में बिजली संचालन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान 10-12 लोग चुपके से सब-स्टेशन में घुस आए और कंट्रोल रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जब प्रमोद मिश्रा किसी काम से बाहर निकलने लगे तो दरवाजा बंद मिला। इसी बीच उन्होंने देखा कि चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.