पावर सब स्टेशन के लिए चिह्नित जमीन का किया निरीक्षण
कटिहार, जून 12 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार प्रखंड के सिरनियां पूरब पंचायत में नियमित विद्युत आपूर्ति हेतु एक नया पावर सब स्टेशन की स्थापना के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार, अंचल पदाधिकारी कटिहार, सहायक अभियंता एवं राजस्व के कर्मियों के साथ प्रस्तावित सरकारी भूखंड का निरीक्षण किया। साथ ही मनियां पिपरा में अवस्थित जर्जर 100 केवीए ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलकर 200 केवीए ट्रांसफार्मर को अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता को सुचारू रूप से इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए नया पावर सब स्टेशन की स्थापना होने तक वैकल्पिक व्यवस्था कर इस क्षेत्र में निर्मित विद्युत आपूर्ति करने को कहा। यह भी पढ़ें- बिहार के ऊर्जा मंत्री से मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.