गोपालगंज, अप्रैल 29 -- गोपालगंज। मीरगंज डिविजन इलाके के फुलवरिया पावर सब स्टेशन की क्षमता बुधवार को 15 से बढ़कर 20 मेगावाट की हो गई। इलाके में निर्बाद्ध आपूर्ति को लेकर पावर सब स्टेशन में लगे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए के नए पावर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जिससे इलाके में अब 20 मेगावाट तक बिजली की आपूर्ति आसानी से होगी। यह भी पढ़ें- आठ दिन में ट्रांसफार्मर बदला, दोषी जेई सस्पेंड पावर ट्रांसफार्मर की बदलाब सहायक विद्युत अभियंता मीरगंज विवेक कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में पावर सब स्टेशन पर पावर लोड बढ़ने से इलाके में लोड सेटिंग व फीडरों से ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को निर्बाद्ध बिजली का लाभ नहीं मिल रहा था। अब पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के काम पूरा हुआ तो इलाके में बिजली ट्रिपिंग व लोड शेडिंग जैसी समस्याएं पू...