पावर लिफ्टिंग में अनख राज सिंह ने जीते तीन पदक
जमशेदपुर, मई 30 -- सोनारी निवासी अनख राज सिंह ने आंध्रप्रदेश में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शहर और सिख समाज का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उन्होंने डेडलिफ्ट में 242 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम पदक जीता। वहीं स्क्वाट्स स्पर्धा में 225 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। कुल 595 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने ओवरऑल श्रेणी में भी दूसरा पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सफलता के बाद गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में उनका सम्मान किया गया। इस दौरान सीजीपीसी के पदाधिकारियों ने अनख राज सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।सम्मान यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के अनख को मिला पॉवरलिफ्टिंग में तीन मेडल समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.