भदोही, फरवरी 12 -- भदोही, संवाददाता।शहर के मेन रोड मर्यादपट्टी स्थित एक प्रतिष्ठान में बुधवार को जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें करीब सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेलकूद एवं व्यायाम को लेकर जागरूकता बढ़ती है। 59 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद हसीब ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफी, नकद पुरस्कार आदि देकर उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर डा. एसके द्विवेदी, मनीष तिवारी, करण पंडित, डा. शैलेन्द्र दुबे, गुड्ड् दुबे, अंकित त्रिपाठी, प्रशांत श्रीवास्तव, ऋषभ सिंह, ऋषभ यादव, रजत यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.