अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली मंडल में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और एक ट्रेन को री-शेड्यूल किया गया है। 18 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 64152 (दिल्ली-अलीगढ़) और 64104 (दिल्ली-दनकौर) अब गाजियाबाद से ही संचालित होंगी। ये ट्रेनें दिल्ली से गाजियाबाद के बीच निरस्त रहेंगी। इसी तरह 29 मार्च को गाड़ी संख्या 64103 (अलीगढ़-दिल्ली), 64101 (अलीगढ़-दिल्ली) और 64111 (खुर्जा-शकूरबस्ती) गाजियाबाद तक ही जाएंगी। वहीं गाड़ी संख्या 64104 (दिल्ली-दनकौर) उस दिन भी गाजियाबाद से ही चलेगी। वहीं 17 मार्च को गाड़ी संख्या 20434 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज) परिवर्तित मार्ग आदर्...