नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Honor ने अपनी नई Magic 9 सीरीज के फोन Honor Magic 9 Super Edition को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत 11000mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP का कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। Honor Magic 9 Super Edition की सबसे खास बात इसकी 11000mAh की बैटरी है। इतनी बड़ी क्षमता वाली बैटरी आमतौर पर स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलती। कंपनी ने इसमें अपनी नई Qinghai Lake बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बैटरी की एनर्जी डेंसिटी 963Wh/L तक है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। दावा है कि...