एटा, अप्रैल 8 -- मलावन स्थित पावर प्लांट में भूकंप से बचाव एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में विशेष मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की ओर से भूकंप आने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि भूकंप के दौरान घबराएं नहीं, सुरक्षित स्थान पर शरण लें। भारी वस्तुओं से दूर रहें तथा खुले स्थान की ओर सुरक्षित तरीके से निकलें। महाप्रबंधक प्रेम धवन, कमांडेंट जसवीर सिंह, सहायक कमांडेंट अखिलेश चंद मिश्रा, एसएस मंडल, नारायण देव, थाना अध्यक्ष मलावन अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।जिला आपदा विशेषज्ञ राणा प्रताप सिंह की ओर से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी (इवेक्यूएशन) एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.