बक्सर, मार्च 13 -- पेज चार पर फ्लायर --- एकजुटता पावर प्लांट के गेट के बाहर चौसा-कोचस स्टेट हाइवे के नजदीक नारेबाजी सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने समझा-बुझाकर मजदूरों को हटा दिया फोटो संख्या 21 कैप्शन - शुक्रवार को चौसा पावर प्लांट के बाहर मांगों को लेकर धरना पर बैठे मजदूर। चौसा, एक संवाददाता। अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में पिछले सोमवार से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करने वाले हजारों मजदूरों ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल करने वाले मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इस क्रम में हड़ताली मजदूरों ने प्लांट के मुख्य गेट के पास पहुंचने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व मुफस्सिल पुलिस ने सभी मजदूरों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद समझा-बुझाकर कर वहां से हटा दिया। फलस्वर...