पावर पंचेस ने जीता पीसीके कप
फरीदाबाद, मई 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पीसीके कप के फाइनल मुकाबले में पावर पंचेस ने लेजेंड्स इलेवन के खिलाफ शानदार छह विकेट से जीत दर्ज की। लेजेंड्स इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। अमित कटारिया व रिंकू ने 39-39 और अमित राज बग्गा ने 30 रन बनाए। पावर पंचेस की ओर से सार्थक लखानी ने दोख् गौतम अरोड़ा, राघव बत्रा और विनीत गोयल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर पंचेस ने चार विकेट के नुकसान पर 18.3 ओवर में 186 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सन्नी ने 60, राघव बत्रा ने 36, और हिमांशु गुलाटी ने 35 रन बनाए। लेजेंड्स इलेवन की ओर से राघव दुआ, गौरव नागर, साहिल गुप्ता और प्रवीन पिल्लई ने एक-एक विकेट लिया। सन्नी को मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। वहीं प्रमोद को सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.