जमशेदपुर, मार्च 8 -- टाटा स्टील लिमिटेड और टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (यूआईएसएल) ने संयुक्त रूप से जुस्को ग्रीन में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर उन लाइनमैनों के समर्पण और प्रतिबद्धता को सम्मानित किया गया, जो कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर, टाटा यूटिलिटीज़ एंड सर्विसेज़ श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष घुनाथ पांडेय तथा वरिष्ठ महाप्रबंधक, पावर सर्विसेज़ एंड यूटिलिटी बिलिंग वी. पी. सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सुरक्षा शपथ ली। सभा को संबोधित करते हुए अतुल कुमार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.