फरीदाबाद, जुलाई 28 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। भनकपुर गांव निवासी पावर ग्रिड के सीनियर टेक्नीशियन 60 वर्षीय सतीश कुमार ने रविवार सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि सतीश ने पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया। परिजनों ने खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। इस दौरान शव को लेकर अस्पताल परिसर में परिजनों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। सोमवार शाम थाना प्रभारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सतीश कुमार पावर ग्रिड कंपनी के बल्लभगढ़ स्थित भनकपुर गांव स्थित कार्यालय में सीनियर टेक्नीशियन थे और दो महीने बाद अक्तूबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे। वर्ष 2017 में खेड़ी थाना क्षेत्र में हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया था। उस मामले में कंपनी क...