लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार को पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन को 12 फरवरी को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन की औपचारिक नोटिस दी है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि विद्युत संशोधन बिल समेत दस सूत्रीय मांगों के विरोध में 12 फरवरी को देश भर के बिजली कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों की मांगों में पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों का प्रस्तावित निजीकरण रद्द करने की भी मांग है। संघर्ष समिति ने कहा कि निर्णय वापस होने तक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। संगठन ने कहा कि विद्युत परिषद के विघटन का प्रयोग पूरी तरह विफल रहा है। लिहाजा फिर से राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड का गठन किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.