बुलंदशहर, जून 6 -- बिजली चोरी के खिलाफ पावर कॉरपोरेशन की टीम ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने स्थानीय पुलिस और पीएसी के साथ मिलकर शहर के सब्जी मंडी और ऊपरकोट समेत कई क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 25 परिसरों में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इस चोरी से करीब 40 किलोवाट के राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार और एसई हर्षित श्रीवास्तव के निर्देशन में शनिवार सुबह करीब 60 अधिकारी और कर्मचारियों की तीन अलग-अलग टीमें बनाई गईं।

अगामी कार्रवाई की योजना पावर कॉरपोरेशन की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन के निर्देशानुसार चेकिंग टीम के सदस्य बॉडी वॉर्म कैमरो...